बिहारशरीफ, अक्टूबर 26 -- Biharsharif News: नगरनौसा, निज संवाददाता। प्रखंड के भोभी गांव स्थित नारी ज्ञान भारती बालिका संस्कृत उच्च विद्यालय के मैदान में नव भारतीय युवा क्लब, दुर्गा पूजा समिति की ओर से त्रयोदशी मेले का आयोजन किया गया। मेले में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। इससे पहले विधायक हरिनारायण सिंह ने फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया। विधायक ने समर्थकों के साथ पूजा-अर्चना की और क्षेत्र में सुख-शांति, खुशहाली व समृद्धि की कामना की। मेले में रातभर सांस्कृतिक कार्यक्रम चलता रहा। पूरा परिसर लोगों से खचाखच भरा रहा। मेले में लगे झूले, फास्ट फूड, जलेबी, पानीपुरी, चाट और खिलौनों की दुकानों पर लोगों की काफी भीड़ देखी गई। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: त्रयोदशी मेले में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब बच्चों से लेकर बड़ों तक ने मेले का आनंद उठाया औ...