बिहारशरीफ, अक्टूबर 16 -- Biharsharif News: त्योहारों के दौरान उपद्रवियों पर होगी सख्त कार्रवाई डीजे बजाने, जबरन चंदा वसूली और तेज रफ्तार बाइक चलाने पर रोक फोटो 16हिलसा03-हिलसा में पूजा पंडाल का निरीक्षण व फ्लैग मार्च में शामिल एसडीओ अमित कुमार पटेल एव एसडीपीओ सुनील कुमार। हिलसा, निज प्रतिनिधि। दुर्गापूजा और विजयादशमी पर शांति-व्यवस्था बनाए रखने के लिए शुक्रवार को एसडीएम अमित कुमार पटेल और एसडीपीओ सुनील कुमार के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। बिहारी मोड़, काली स्थान, दरगाह मोहल्ला और कोइरी टोला सहित संवेदनशील इलाकों में भ्रमण कर लोगों से सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई। एसडीएम ने कहा कि अफवाह फैलाने, जबरन चंदा वसूलने और उपद्रव करने वालों पर कार्रवाई होगी। यह भी पढ़ें- Buxar News: शरारती तत्वों पर कड़ी नजर, डीजे बजाने पर लगा प्रतिबंध मह...