बिहारशरीफ, सितम्बर 30 -- Biharsharif News: तैयारी शुरू, 7 और 8 अक्टूबर को सजेगा जिला स्तरीय युवा उत्सव 15 से 29 वर्ष के युवा दिखाएंगे अपना हुनर, मिलेगा इनाम शहर के सम्राट अशोक भवन में होगा भव्य आयोजन, गूंजेंगे लोकगीत शेखपुरा, निज संवाददाता। जिले के युवा कलाकारों और उभरती प्रतिभाओं को बड़ा मंच प्रदान करने के लिए कला, संस्कृति एवं युवा विभाग और शेखपुरा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में 07 और 08 अक्टूबर को जिला स्तरीय युवा उत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा।

प्रतियोगिताए दो दिवसीय महाकुंभ जिला अतिथि गृह के पीछे स्थित सम्राट अशोक भवन में होगा, जिसमें 15 से 29 आयु के युवा अपनी कला और बौद्धिक क्षमता का शानदार प्रदर्शन कर सकेंगे। दो दिनों तक बिखरेगी सांस्कृतिक और बौद्धिक छटा: महोत्सव की रूपरेखा के अनुसार, पहले दिन यानी 07 अक्टूबर को सांस्कृतिक ...