Biharsharif News: तेल्हाड़ा में एटीएम से निकल रहे कटे-फटे नोट
बिहारशरीफ, नवम्बर 6 -- Biharsharif News: एकंगरसराय, निज संवाददाता। तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र के मनोहर बिगहा के पास एसबीआई एटीएम से फटे, जले, रंगीन व प्लास्टिक सटे 500 रुपये के नोट निकलने की शिकायत मिल रही है। बाजार निवासी अमित कुमार ने बताया कि गुरुवार को उन्होंने नौ हजार रुपये निकाले थे। इनमें से सात नोट खराब है। बाजार में नहीं चल रहे हैं। बैंक की शाखा में शिकायत करने पर मुख्यालय जाकर शिकायत करने की सलाह दी गयी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.