बिहारशरीफ, जुलाई 19 -- Biharsharif News: तेज रफ्तार कार दीवार से टकरायी, युवक की हुई मौत कार सीखने के दौरान ब्रेक की जगह एक्सीलरेटर पर पड़ गया पैर बरबीघा के बेलाव गांव में शनिवार देर रात हुआ हादसा शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के बरबीघा प्रखंड के बेलाव गांव में शनिवार की देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। कार चलाना सीखने के दौरान ब्रेक की जगह एक्सीलरेटर पर पैर दब जाने से कार बेकाबू होकर दीवार से जा टकराई। हादसे में 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है। मृतक की पहचान बेलाव गांव निवासी चंद्रमौलि प्रसाद के पुत्र राजमुनि कुमार के रूप में हुई है।

घटना का विवरण परिजनों ने बताया कि हाल ही में घर में एक नई कार आई थी। शनिवार की रात युवक कार में बैठा था। अचानक कार सीखने के शौक में उसने चालक को हटा दिया और स्वय...