बिहारशरीफ, अगस्त 5 -- Biharsharif News: तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी में जुटा प्राधिकार वकीलों के साथ सचिव ने की बैठक, पक्षकारों को प्रेरित करने की अपील फोटो : लोक अदालत : राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को लेकर कोर्ट परिसर में बुधवार को अधिवक्ताओं के साथ बैठक करते जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव न्यायाधीश राजेश कुमार गौरव व अन्य। बिहारशरीफ, विधि संवाददाता।

बैठक का उद्देश्य तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव राजेश कुमार गौरव ने पैनल अधिवक्ताओं के साथ विधिक सेवा सदन में बुधवार को बैठक की। सचिव श्री गौरव ने कहा कि 12 सितंबर को वर्ष की तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत लगेगी। इसके लिए पीएलवी को सुलहनीय वादों में नोटिस बनाने के लिए संबंधित न्यायालय में लगाया गया है। ताकी सभी पक्षकारों को सुलहनीय वादो...