बिहारशरीफ, सितम्बर 6 -- Biharsharif News: बिहारशरीफ, निज संवाददाता। चंडी प्रखंड के जगतपुर गांव निवासी 14 वर्षीय किशोर चुन्नु कुमार तीन दिनों से गायब है। इससे उनके परिजन काफी चिंति हैं। पिता गजेंद्र पासवान ने थाना में एफआईआर कर किशोर की तलाश करने की गुहार लगायी है। पिता ने बताया कि वह चार सितंबर को साढ़े चार बजे शाम में नरसंडा बाजार से ड्रेस लाने गया था। काफी खोजबीन के बाद भी अब तक उसका पता नहीं चल सका है। परिजन किसी घटना से आशंकित हैं। (बिहारशरीफ से कुमार कौशलेंद्र)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...