बिहारशरीफ, सितम्बर 8 -- Biharsharif News: तंग गलियां, कमजोर इमारतें : रामचंद्रपुर में बिना नाली-गली के ही बन गये हजारों मकान बड़ी-बड़ी इमारतें, पर जाने का रास्ता नहीं बिना किसी नियम-कानून के भवनों का हो रहा निर्माण 20 सालों में बस गये आधा दर्जन से अधिक मोहल्ले हादसा हुआ तो राहत व बचाव कार्य में होगी दिक्कत फोटो : रामचंद्रपुर गली-रामचंद्रपुर मोहल्ले की गली, इसमें ई-रिक्शा जाना भी मुश्किल। यह भी पढ़ें- Lucknow News: नगर निगम नोटिसें देता रहा, ढहती रहीं इमारतें निर्माण की स्थिति बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के नये इलाकों में शामिल है रामचंद्रपुर। पिछले 20-25 सालों में इस इलाके का सबसे तेजी से विस्तार हुआ है। आधा दर्जन से अधिक नये मोहल्ले बस चुके हैं। बिना नियम-कानून के धड़ल्ले से भवनों का निर्माण हो रहा है। कोई देखने या टोकने वाला न...