Biharsharif News: डॉ. रोहित कुमार पटेल बनाये गये जदयू प्रदेश महासचिव
बिहारशरीफ, अक्टूबर 4 -- Biharsharif News: फोटो : डॉ. रोहित कुमार। नगरनौसा (नालंदा)। खजूरा पंचायत अंतर्गत आदर्श ग्राम विष्णुपुर निवासी सहायक प्रोफेसर डॉ. रोहित कुमार पटेल को जदयू कला, संस्कृति एवं खेलकूद प्रकोष्ठ का प्रदेश महासचिव मनोनीत किए जाने पर क्षेत्र में खुशी है। स्टेट खिलाड़ी चंदन भारती ने बधाई देते हुए उनके नेतृत्व में बेहतर कार्य की उम्मीद जताई। डॉ. राकेश भारती, निर्मला कुमारी, सुदर्शन यादव, गुंजन कुमार, संदीप पाटिल, संजीव कुमार, मुन्ना कुमार और विरमणी यादव समेत अन्य लोगों ने भी शुभकामनाएं दीं। यह भी पढ़ें- कटेया के रवि प्रकाश मिश्र बने जदयू के प्रदेश महासचिव
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.