बिहारशरीफ, अक्टूबर 2 -- Biharsharif News: फोटो : नारियल परवलपुर : डुमरी गांव में शुक्रवार को नारियल फोड़कर नाली निर्माण कार्य की शुरुआत करते जिप सदस्य उदयनंदन प्रसाद। परवलपुर, निज संवाददाता। शिवनगर पंचायत के डुमरी गांव में शुक्रवार को छह लाख रुपये की लागत से नाली निर्माण व गली ढलाई कार्य शुरू हुआ। जिप सदस्य उदय नंदन प्रसाद ने नारियल फोड़कर कार्य का शुभारंभ किया। बबलू सिंह के घर से नित्यानंद सिंह के दलान तक नाली व गली निर्माण होना है। ग्रामीण वर्षों से जर्जर रास्ते और जलजमाव की समस्या झेल रहे थे। मौके पर वार्ड सदस्य, समाजसेवी व ग्रामीण मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...