Biharsharif News: डीलर को हर दिन देना है राशन कार्ड के लिए 10 आवेदन
बिहारशरीफ, जुलाई 23 -- Biharsharif News: एकंगरसराय में बैठक में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने दिया निर्देश एकंगरसराय, निज संवाददाता। प्रखंड कार्यालय में गुरुवार को जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों की बैठक की गयी। बैठक में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी नैंसी कुमारी ने सभी डीलरों को हर दिन राशन कार्ड में नाम जोड़ने के लिए 10 आवेदन देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं करने वाले डीलरों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इधर, विकेताओं ने कहा कि उपभोक्ताओं को जाति, आवास व आय प्रमाण पत्र बनाने में काफी कठिनाई हो रही है। इस प्रक्रिया को सरल बनाना चाहिए। बैठक में वीरेन्द्र सिंह, रघुवीर शर्मा, बालकिशुन पासवान, विद्याभूषण प्रसाद, राजकिशोर प्रसाद, ललन प्रसाद आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- लखीसराय : राशन कार्ड से वंचित परिवारों के लिए अवसर, ऑफलाइन आवेदन जमा कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.