बिहारशरीफ, जुलाई 4 -- Biharsharif News: डीपीओ ने थरथरी डिग्री कॉलेज की जांच की कॉलेज में उपलब्ध संसाधनों का लिया जायजा फोटो : आनंद डीपीओ : थरथरी डिग्री कॉलेज का शनिवार को जायजा लेते स्थापना डीपीओ आनंद शंकर व अन्य। थरथरी, निज संवाददाता। जिला शिक्षा कार्यालय के स्थापना डीपीओ आनंद शंकर शनिवार को थरथरी प्रखंड डिग्री कॉलेज में उपलब्ध संसाधनों का जायजा लिया। कॉलेज में उपलब्ध करायी गयी सामग्री की जांच की। साथ ही, भवन की स्थिति व परिसर की साफ-सफाई का जायजा लिया। डीपीओ ने प्राचार्य को आवश्यक व्यवस्थाओं को शीघ्र पूरा करने का आदेश दिया। मौके पर लिपिक भूपेंद्र कुमार, रमाकांत, मनोज कुमार, विनोद कुमार, जहेन्द्र यादव व अन्य लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...