Biharsharif News: डीएम ने 27 लोगों की सुनीं समस्याएं
बिहारशरीफ, अगस्त 24 -- Biharsharif News: बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। कलेक्ट्रेट में डीएम उदिता सिंह ने सोमवार को 27 लोगों की समस्याएं सुनीं। संबंधित अधिकारियों को यथाशीघ्र मामले का निपटारा कराने का आदेश दिया। राजगीर स्थित नौलखा मंदिर के प्रवेश द्वार को अतिक्रमणमुक्त कराने, शिक्षकों के वेतन का भुगतान नहीं होने, गलत तरीके से चयनित आशा कार्यकर्ता की बहाली रद्द कर पुनः आशा बहाली करने, नगर पंचायत सिलाव कार्यालय में फर्जी नियुक्ति, निजी जमीन पर पड़ोसी द्वारा अवैध पक्का भवन निर्माण व नल-जल योजना के तहत पाइप से कनेक्शन नहीं होने के कारण उत्पन्न पेयजल संकट समेत कई मामले सामने आए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.