Biharsharif News: डीएम ने 23 लोगों की सुनीं समस्याएं
बिहारशरीफ, अगस्त 21 -- Biharsharif News: बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। कलेक्ट्रेट में शुक्रवार को डीएम उदिता सिंह ने 23 लोगों की समस्याएं सुनीं। अधिकारियों को तत्काल मामले की जांच कर निष्पादित करने का आदेश दिया। शिक्षक नियोजन, ईमादपुर स्थित श्मशान की भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराने, श्मशान की घेराबंदी के लिए राशि उपलब्ध कराने, परिमार्जन, आम गैरमजरूआ भूमि पर अतिक्रमण कर रास्ता अवरुद्ध करने, सेवांत लाभ की राशि का भुगतान नहीं होने, डुमरावां में 15 साल से बंद स्वास्थ्य केन्द्र को चालू कराने समेत कई मामले सामने आए। डीएम ने स्वास्थ्य विभाग के डीपीएम श्याम कुमार निर्मल को मामले की जांच कर कार्रवाई करने का आदेश दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.