बिहारशरीफ, सितम्बर 30 -- Biharsharif News: डीईओ बने 'गुरुजी', बच्चों की क्लास में पहुंचकर परखा शिक्षा का स्तर स्कूल की व्यवस्था और बेहतर शिक्षा के लिए अभिभावकों से सहयोग मांगा एकाढ़ा मॉडल स्कूल का किया निरीक्षण, व्यवस्था का लिया जायजा फोटो चेवाड़ा स्कूल - एकाढ़ा के मॉडल स्कूल में बुधवार को बच्चों की क्लास लेते जिला शिक्षा पदाधिकारी तनवीर आलम। चेवाड़ा, निज संवाददाता। प्रखंड के एकाढ़ा स्थित मॉडल स्कूल में आयोजित अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का जिला शिक्षा पदाधिकारी तनवीर आलम ने निरीक्षण किया।

अभिभावक-शिक्षक संवाद इस दौरान उन्होंने न सिर्फ विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया, बल्कि अभिभावकों और शिक्षकों के साथ सीधा संवाद भी स्थापित किया। निरीक्षण के दौरान डीईओ बच्चों की कक्षा में पहुंचे और एक शिक्षक की भूमिका में नजर आए। उन्हों...