बिहारशरीफ, अक्टूबर 12 -- शिक्षक प्रशिक्षण में डिजिटल संसाधनों पर जोर Biharsharif News: डिजिटल संसाधनों से पढ़ाई को रुचिकर बनाएं शिक्षक नूरसराय डायट में 130 शिक्षकों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, जिले के 410 शिक्षक नामित फोटो : नूरसराय डायट : नूरसराय डायट में सोमवार को पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में शामिल शिक्षक। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। सरकारी स्कूलों में पढ़ाई को सरल, प्रभावी और रुचिकर बनाने के लिए नूरसराय स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में सोमवार को पांच दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण शुरू हुआ। इसमें कक्षा तीन से पांच और कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों को पढ़ाने वाले 130 शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। प्रशिक्षण में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बच्चों के सर्वांगीण विकास और डिजिटल संसाधनों के उपयोग पर जोर दिया जा रहा है। डा...