Biharsharif News: डायन बता महिला का हाथ तोड़ा, बचाने आये पति को भी पीटा
बिहारशरीफ, जुलाई 2 -- Biharsharif News: डायन बता महिला का हाथ तोड़ा, बचाने आये पति को भी पीटा हथियावां थाना के कामता गांव में हुई मारपीट की घटना पड़ोसियों पर मारपीट करने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के हथियावां थाना के कामता गांव में झाड़फूंक करने वाली महिला को डायन बताकर पड़ोसियों द्वारा बेरहमी से मारपीट की गई। महिला का एक हाथ टूट गया है। इतना ही नहीं पत्नी को बचाने आये पति को भी मारपीट कर घायल कर दिया गया। घायल कविता कुमारी और पति बबलू राम को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मारपीट करने आरोप पड़ोसी पर लगाया गया है। सदर अस्पताल में इलाज कराने आये बबलू राम ने बताया कि उनकी पत्नी झाड़फूंक करती हैं। पड़ोसी का एक बच्चा पिछले एक पखवारे से बीमार है। उसकी पत्नी पर पड़ोसी तंत्र-मंत्र का आरोप लग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.