Biharsharif News: ट्रैक्टर पलटा, दबकर किसान की मौत
बिहारशरीफ, जुलाई 22 -- Biharsharif News: बेन थाना क्षेत्र के रसुल्ला गांव में हुआ हादसा बेन, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के रसुल्ला गांव में बुधवार को अनियंत्रित ट्रैक्टर पलट गया। ट्रैक्टर से दबकर एक किसान की मौत हो गयी है। मृतक रामाश्रय प्रसाद का 27 वर्षीय पुत्र सुधीर कुमार है। ग्रामीणों की मानें तो उसने 10 दिन पहले ही नया ट्रैक्टर लिया था। बुधवार को उसी गाड़ी से हादसे का शिकार हो गया। परिजनों न बताया कि दुलारो गांव से धान का बिचड़ा ट्रैक्टर पर लादकर दूसरे खंधा में ले जा रहा था। तभी मुख्य सड़क से कुछ दूरी पर ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। सुधीर ट्रैक्टर के नीचे दब गया। ग्रामीणों की मदद से उसे बाहर निकाला गया। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पाकर बेन व नूरसराय थाना की पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। हालांकि, परिजनों ने शव का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.