Biharsharif News: ट्रेन में चढ़ते समय उचक्कों ने सोने की चेन उड़ाई
बिहारशरीफ, सितम्बर 6 -- Biharsharif News: बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहारशरीफ रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ने-उतरने के दौरान यात्रियों को निशाना बनाने वाला उचक्कों का गिरोह सक्रिय है। रहुई थाना क्षेत्र के शेरपुर निवासी कौशल किशोर ने बताया कि दो सितंबर को राजगीर-पटना मेमू में चढ़ते समय भीड़ में बदमाशों ने 46 ग्राम की सोने की चेन (कीमत करीब आठ लाख रुपये) उड़ा ली। ट्रेन से उतरने पर पर्स भी गायब मिला। उसमें 16 सौ रुपये, आधार कार्ड व अन्य कागजात थे। काफी खोजबीन के बाद उन्होंने जीआरपी थाने में आवेदन दिया। घटना सीसीटीवी में कैद है, लेकिन बदमाशों की तस्वीर स्पष्ट नहीं दिख रही है। (बिहारशरीफ से अभिषेक कुमार) यह भी पढ़ें- चार ट्रेनों में यात्रियों का सामान चोरी, मोबाइल से गहने तक पार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.