बिहारशरीफ, जुलाई 12 -- Biharsharif News: ट्रेन पर चढ़ने के दौरान पैर फिसला, कटकर रेलवे कर्मी की मौत ड्यूटी पूरी कर फतुहा-नटेसर पैसेंजर से जा रहे थे हिलसा हादसे के बाद इस्लामपुर स्टेशन पर मच गयी अफरा-तफरी

दर्दनाक घटना इस्लामपुर, निज संवाददाता। इस्लामपुर रेलवे स्टेशन पर रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। ड्यूटी खत्म कर घर (हिलसा) लौटने के लिए ट्रेन पर चढ़ रहे एक रेलवे कर्मी पैर फिसलने से ट्रेन के नीचे आ गये और कटकर उनकी मौत हो गई। घटना की खबर फैलते ही स्टेशन परिसर और रेलवे कर्मियों के बीच हड़कंप मच गया। मृतक के परिजनों की चीत्कार से स्टेशन का माहौल गमगीन हो गया। स्टेशन मास्टर सुरेंद्र बहादुर ने बताया कि मृतक की पहचान सिग्नल असिस्टेंट प्रदीप कुमार के रूप में हुई है। रविवार को वे अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद इस्लामपुर स्टेशन से नटेसर-फतुहा पैसे...