बिहारशरीफ, सितम्बर 6 -- Biharsharif News: करायपरसुराय, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के फतुहा-इस्लामपुर रेलखंड पर चौकी हुड्डी गांव के पास रविवार को मगध एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आकर बुजुर्ग महिला की मौत हो गयी। घटना के बाद लोगों की भीड़ जुट गयी। महिला की पहचान नहीं हो पायी है। थानाध्यक्ष सुशील कुमार पासवान ने बताया कि शव की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। घटना की सूचना फतुहा रेल थाना को दी गयी है। रेल थाना की पुलिस शव को अपने साथ ले गयी है। (करायपरसुराय से पवन कुमार)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...