Biharsharif News: ट्रक के धक्के से मैजिक वाहन के चालक की मौत
बिहारशरीफ, अक्टूबर 24 -- Biharsharif News: पावापुरी ओपी क्षेत्र के करमपुर गांव के पास हुआ हादसा पावापुरी, निज संवाददाता। ओपी क्षेत्र के एनएच 20 पर करमपुर गांव के पास शनिवार को ट्रक के धक्के से मैजिक वाहन के चालक की मौत हो गयी। मृतक की पहचान शेखपुरा जिला के सिरारी निवासी 58 वर्षीय बृजनंदन कुमार के रूप में की गयी है। वे केके पब्लिक स्कूल का वाहन चलाते थे। स्थानीय लोगों की मानें तो ट्रक चालक, मैजिक वाहन में धक्का मारकर भाग गया। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने जख्मी को इलाज के लिए पावापुरी मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। ओपी प्रभारी गौरव कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। यह भी पढ़ें- Araria News: तेज रफ्तार ट्रक के ठोकर से बाइक सवार किसान की मौत, सड़क जाम ट्रक व चालक की पहचान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.