Biharsharif News: ट्रक के धक्के से टेम्पो सवार युवक की मौत
बिहारशरीफ, अगस्त 26 -- Biharsharif News: नगरनौसा थाना क्षेत्र के पेट्रोल पंप के पास हुआ हादसा नगरनौसा, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के नगरनौसा पेट्रोप पंप के पास मंगलवार की देर शाम ट्रक के धक्के से टेम्पो सवार युवक की मौत हो गयी। हादसे में टेम्पो भी क्षतिग्रस्त हो गया है। मृतक की पहचान महुआतल निवासी स्व. कृष्णदेव राम के 33 वर्षीय पुत्र रंजीत कुमार के रूप में की गयी है। स्थानीय लोगों की मानें तो युवक टेम्पो पर सवार होकर कहीं जा रहा था। तभी सामने से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने टेम्पो में धक्का मार दिया। हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गयी। स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी को अस्पताल पहुंचाया गया। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष शशिरंजन कुमार मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.