Biharsharif News: टेम्पो-बाइक की टक्कर में दो जख्मी
बिहारशरीफ, अगस्त 12 -- Biharsharif News: बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। हरनौत बाजार के सरकारी अस्पताल के पास बुधवार को टेम्पो और बाइक की टक्कर में दो लोग जख्मी हो गये। जख्मी टेम्पो सवार बख्तियारपुर निवासी और फिलहाल सिलाव थाना क्षेत्र में रहने वाले मो. हसीब और सोहसराय थाना क्षेत्र के छोटी पहाड़ी मोहल्ला निवासी प्रमोद कुमार की पत्नी रेखा देवी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया है। हादसे के बाद बाइक सवार फरार हो गया है। टेम्पो को जब्त कर पुलिस कार्रवाई में जुट गयी है। (बिहारशरीफ से अमित कुमार) यह भी पढ़ें- Hajipur News: बाइक की ठोकर से साइकिल सवार युवक गंभीर जख्मी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.