बिहारशरीफ, अगस्त 4 -- Biharsharif News: रहुई, निज संवाददाता। भागन बिगहा ओपी क्षेत्र में 30 जुलाई को बदमाशों ने चलते टेम्पो में बुजुर्ग से रुपये छीन लिये थे। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की और उन्हें टेम्पो से बाहर फेंक दिया। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। सदर डीएसपी टू-संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि रहुई थाना क्षेत्र के भेंडा गांव निवासी सूरज कुमार टुना को गिरफ्तार किया गया। जिस टेम्पो पर वारदात को अंजाम दिया गया था, उसे भी जब्त कर लिया गया है। उसकी निशानदेही पर एक अन्य आरोपित भेंडा के ही भूषण पंडित उर्फ संजीव कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। (रहुई से रंजीत कुमार)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...