Biharsharif News: टेम्पो के नीचे दबकर साइकिल सवार छात्र जख्मी
बिहारशरीफ, सितम्बर 22 -- Biharsharif News: नालंदा, निज संवाददाता। सिलाव थाना क्षेत्र के राजगीर-बिहारशरीफ मार्ग पर प्रखंड कार्यालय के पास तेज रफ्तार मालवाहक टेम्पो सड़क पर ही पलट गया। उसके नीचे दबकर साइकिल सवार छात्र जख्मी हो गया। जख्मी हैदरगंज-कड़ाह गांव निवासी शमशाद के 14 वर्षीय पुत्र अयान को बेहतर इलाज के लिए बिहारशरीफ रेफर किया गया है। परिजनों ने बताया कि वह श्री गांधी हाई स्कूल का छात्र है। स्कूल से परीक्षा देने के बाद साइकिल से घर लौट रहा था। थानाध्यक्ष ने बताया कि टेम्पो को जब्त कर लिया गया है। चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। (नालंदा से प्रमोद चंद्र झा)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.