Biharsharif News: टेम्पू की टक्कर से दो स्कूली छात्र जख्मी, एक पीएमसीएच रेफर
बिहारशरीफ, अक्टूबर 2 -- Biharsharif News: करायपरसुराय, निज संवाददाता। डियावां-बेरथू मार्ग पर शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार टेम्पू ने स्कूटी सवार डीपीएस हिलसा के छात्र सोनू कुमार और सन्नी कुमार को टक्कर मार दी। दोनों पकड़ी गांव निवासी सत्येंद्र चौधरी और भोला चौधरी के पुत्र हैं। हादसा हनुमान मंदिर के पास हुआ। पीएचसी प्रभारी डॉ. अरुण कुमार सिन्हा ने बताया कि सोनू को मामूली चोट है, जबकि सन्नी के सिर-पैर में गंभीर चोट के कारण पीएमसीएच रेफर किया गया। चालक फरार है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.