Biharsharif News: जॉब कैंप : 19 ने दिया साक्षात्कार, 7 का हुआ चयन
बिहारशरीफ, अगस्त 17 -- Biharsharif News: बिहारशरीफ, निज संवाददाता। श्रम संयुक्त भवन में सोमवार को जॉब कैंप लगा। इसमें जानकारी लेने के लिए लगभग 100 युवा पहुंचे। इनमें से 19 युवाओं ने साक्षात्कार के लिए निबंधन कराया। इनमें से सात युवाओं का चयन ऑपरेटर के पदा परकिया गया। जिला नियोजन पदाधिकारी आकिफ वक्कास ने बताया कि कंपनी प्रतिनिधि ने इन युवाओं का चयन किया है। आगे भी इस तरह के जॉब कैंप लगाए जाएंगे। कोई भी युवा नेशनल कॅरियर सर्विस (एनसीएस) पोर्टल पर जाकर भी रोजगार से संबंधित सारी जानकारी ले सकता है। एक पोर्टल पर ही रोजगार से संबंधित हर तरह की जानकारी वहां उपलब्ध है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.