बिहारशरीफ, अक्टूबर 8 -- Biharsharif News: बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। हरनौत प्रखंड कार्यालय में जीविका की ओर से जेंडर एकीकरण कार्यक्रम का आयोजन कर लैंगिक समानता पर जोर दिया गया। प्रोजेक्टर के माध्यम से जीविका दीदियों को लैंगिक समानता, महिलाओं के अधिकार व सामाजिक जागरूकता विषय पर जानकारी दी गयी। वक्ताओं ने कहा कि समाज के सुनहरे भविष्य के लिए महिला-पुरुष समानता जरूरी है। महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और निर्णय लेने के समान अवसर मिलने चाहिए। कार्यक्रम में बीडीओ डॉ. पंकज कुमार, बीपीएम आफताब आलम, चिकित्सा प्रभारी डॉ. राजीव रंजन सिंह, आवास पर्यवेक्षक रविकर रवि, एएमओ प्रिया आनंद, बीएओ तारकेश्वर राम आदि शामिल हुए। (बिहारशरीफ से अमित कुमार)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...