बिहारशरीफ, अगस्त 19 -- Biharsharif News: जिला स्तरीय बैंकर्स समिति: बैंकों को साख-जमा अनुपात बढ़ाने का निर्देश शेखपुरा, निज संवाददाता। कलेक्ट्रेट के कृष्ण सभागार में बुधवार को जिला स्तरीय बैंकर्स परामर्शदात्री समिति की त्रैमासिक समीक्षा बैठक हुई। उप विकास आयुक्त राकेश कुमार ने जिले में संचालित विभिन्न जन-कल्याणकारी और स्वरोजगार से जुड़ी योजनाओं की प्रगति का बिंदुवार जायजा लिया गया। बैठक में साख-जमा अनुपात (सीडी रेसियो) बढ़ाने और वित्तीय समावेशन को और अधिक मजबूत करने पर विशेष जोर दिया। साथ ही प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम , प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना , पीएम किसान सम्मान निधि और किसान क्रेडिट कार्ड की समीक्षा की। लंबित आवेदनों पर सख्त चेतावनी डीडीसी ने बैंक अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि वे सरकार द्वारा निर्धा...