बिहारशरीफ, जुलाई 19 -- Biharsharif News: आईएमए हॉल में आयोजित प्रतियोगिता में 100 से अधिक खिलाड़ी हुए शामिल फोटो : ताइक्वांडो-बिहारशरीफ के आईएमए हॉल में रविवार को ताइक्वांडो प्रतियोगिता में मुकाबला करते खिलाड़ी। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के आईएमए हॉल में रविवार को 17वीं जिलास्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 100 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपना दम दिखाया। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

प्रतियोगिता की शुरुआत इससे पहले ट्रैफिक डीएसपी खुर्शीद आलम, ज्योति सिंह, भोला पासवान, डॉ. विजय कुमार, जिला ताईक्वांडो संघ के अध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार, सचिव कार्तिक कुमार व कोषाध्यक्ष राकेश कुमार ने दीप जलाकर प्रतियोगिता की शुरुआत की। फाउंडेशन ताइक्वांडो क्लब की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में धर्मयुग कुमार, विशाल क...