बिहारशरीफ, जुलाई 3 -- Biharsharif News: कलेक्ट्रेट में डीडीसी ने अधिकारियों व कर्मियों को दिलायी शपथ फोटो : डीडीसी 01-कलेक्ट्रेट में शुक्रवार को ईमानदारी व पारदर्शिता के साथ कार्य करने का संकल्प लेते जिलास्तरीय अधिकारी व अन्य। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। डीडीसी रंजन कुमार चौधरी ने कलेक्ट्रेट में शुक्रवार को जिलास्तरीय अधिकारियों व कर्मियों को पूर्ण ईमानदारी, पारदर्शिता व निष्पक्षता के साथ कार्य करने की शपथ दिलायी। अधिकारियों ने कार्यों का निष्पादन पूर्ण ईमानदारी, पारदर्शिता व निष्पक्षता के साथ करने का संकल्प लिया। डीडीसी ने कहा कि सुशासन की स्थापना व भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन के लिए लोक सेवक में निष्ठा, जवाबदेही एवं नैतिक आचरण अत्यंत आवश्यक है। अपने सभी कार्यों के संचालन में संबंधित कानूनों, नियमों एवं प्रक्रियाओं का पालन करेंगे। यह ...