Biharsharif News: जिराईन नदी में डूबकर बालक की मौत
बिहारशरीफ, सितम्बर 13 -- Biharsharif News: बिन्द के शिवालय घाट के पास हुआ हादसा फोटो : बिन्द मौत-बिन्द अस्पताल के पास रविवार को लोगों की भीड़। बिन्द, निज संवाददाता। स्थानीय बाजार के शिवालय घाट के पास रविवार को जिराईन नदी में डूबने से बच्चे की मौत हो गयी। मृतक बिन्द गांव निवासी मंगल मांझी का 10 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार है। परिजनों ने बताया कि वह नदी किनारे शोच के लिए गया था। हाथ-मुंह धोने के दौरान गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे बचाने के लिए कई लोग पानी में उतरे। काफी तलाश के बाद उसे बाहर निकालकर इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत होते ही परिजनों की चित्कार से अस्पताल परिसर गूंज उठा। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। मां सविता देवी का रो-र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.