बिहारशरीफ, जुलाई 15 -- Biharsharif News: लोगों ने गर्म जल के कुंडों को बचाने की सरकार से की अपील फोटो : राजगीर कुंड-राजगीर के सप्तधारा की सूख चुकी एक कुंड। राजगीर, निज संवाददाता।

संरक्षण की आवश्यकता पर्यटन नगरी के ऐतिहासिक गर्म कुंड के झरनों व प्राकृतिक जलस्रोतों को बचाने के लिए राजगीर में रविवार को महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। स्थानीय लोगों ने सरकार से तत्काल वैज्ञानिक अध्ययन कराकर संरक्षण ययोजना लागू करने की मांग की है। समाजसेवी उमराव प्रसाद निर्मल ने कहा कि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाये गये तो राजगीर की प्राकृतिक व धार्मिक धरोहर खतरे में पड़ जाएगी। उन्होंने कहा कि गंगा-यमुना कुंड, अनंत ऋषि कुंड, व्यास कुंड, मार्कण्डेय कुंड के जलस्रोत लगभग सूख चुके हैं। वहीं सप्तधारा (सप्तऋषि) कुंड की सात प्राकृतिक धाराओं में से पहले दो धाराएं बंद ...