Biharsharif News: जलभराव से निजात के लिए पुराने पुल की जांच कराने का आदेश
बिहारशरीफ, अक्टूबर 14 -- Biharsharif News: सरमेरा, निज संवाददाता। जलभराव से निजात दिलाने के लिए एनएच 33 पर बने पुराने पुल की तकनीकी जांच व सत्यापन कराने का आदेश एनएचएआई के कार्यपालक अभियंता ने सरमेरा नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी को दिया है। मुख्य पार्षद सन्नी कुमार ने बताया कि 19 सितंबर को एनएचएआई और नगर पंचायत के अधिकारियों का संयुक्त निरीक्षण हुआ था। इसमें सड़क के नीचे पुल के अवशेष मिले थे। इसके बाद एनएचएआई ने इसे गंभीरता से लेते हुए यह आदेश दिया है। पत्र में कहा गया है कि पुल के बंद होने से बाजार में जलजमाव की समस्या बनी हुई है। इसके निदान के लिए पहले से बने पुल का तकनीकी सत्यापन किया जाय। इसके अनुसार उचित क्षमता का नया पुल या अन्य विकल्प की योजना बनायी जाय। ताकि, शहर में किसी तरह का जलजमाव न हो। (सरमेरा से श्यामदेव सिंह यादव)
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.