बिहारशरीफ, अक्टूबर 7 -- Biharsharif News: जर्जर सड़क के खिलाफ एबीवीपी ने चलाया हस्ताक्षर अभियान जल्द निर्माण शुरू नहीं हुआ तो चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी एबीवीपी राजगीर : राजगीर डिग्री काौलेज जाने वाली सड़क। राजगीर, निज प्रतिनिधि। राजकीय डिग्री कॉलेज राजगीर जाने वाली जर्जर सड़क के शीघ्र निर्माण की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की राजगीर नगर इकाई ने हस्ताक्षर अभियान चलाया।

सड़क की स्थिति राजगीर आयुध कारखाना सड़क से कॉलेज तक जाने वाली सड़क को जुलाई में मरम्मत के नाम पर तोड़ा गया था, लेकिन अब तक निर्माण कार्य आगे नहीं बढ़ा है। जगह-जगह गड्ढे और बिखरी गिट्टियों के कारण छात्र-छात्राओं व राहगीरों को परेशानी हो रही है। नगर मंत्री कुणाल राज ने कहा कि एसडीएम को भी सड़क की बदहाली से अवगत कराया गया, लेकिन सिर्फ आश्वासन मिला। आए द...