Biharsharif News: जर्जर तारों से हादसे की आशंका, जेई ने किया निरीक्षण
बिहारशरीफ, सितम्बर 28 -- Biharsharif News: बिहारशरीफ, एक संवाददाता। गोनावां पंचायत में बिजली की समस्या की शिकायत पर जेई मनीष कुमार ने सोमवार को स्थल निरीक्षण किया। हुसेनचक में ट्रांसफार्मर, पोल व लाइन का जायजा लिया। ग्रामीणों ने जर्जर तार, लो वोल्टेज व बार-बार ट्रिपिंग की शिकायत की। गोनावां वार्ड-6 के 200 केवीए ट्रांसफार्मर से मुसहरी टोला में एक फेज से आपूर्ति की बात सामने आई। वार्ड-4 में भी गड़बड़ी मिली। जेई ने कर्मियों को शीघ्र सुधार का निर्देश दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.