Biharsharif News: जयमंगला गांव में करंट से किसान की गयी जान
बिहारशरीफ, जुलाई 29 -- Biharsharif News: जयमंगला गांव में करंट से किसान की गयी जान शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। सिरारी थाना क्षेत्र के जयमंगला गांव में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही के कारण 45 वर्षीय किसान रणधीर सिंह की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि किसान गांव के ही ठेठी खंधा में धानरोपनी के लिए जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में जमीन पर गिरे 440 वोल्ट के तार की चपेट में आ गए। करंट का झटका इतना जोरदार था कि किसान ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण दौड़ पड़े। लेकिन तब तक किसान की जान जा चुकी थी।
ग्रामीणों का आक्रोश आक्रोशित ग्रामीणों ने बताया कि बिजली बोर्ड द्वारा इलाके में कृषि फीडर तो लगा दिया गया है। लेकिन तार ले जाने के लिए बिजली के पोल (खंभे) नहीं गाड़े गए हैं। इस वजह से बड़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.