Biharsharif News: जमुआरा मोड़ पर बाइक व स्कूल वाहन में भिड़ंत, एक घायल
बिहारशरीफ, अगस्त 26 -- Biharsharif News: जमुआरा मोड़ पर बाइक व स्कूल वाहन में भिड़ंत, एक घायल शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। शेखपुरा - लखीसराय रोड में जमुआरा मोड़ ब्लैक स्पॉट बन गया है। सोमवार को इस मोड़ पर बाइक व ट्रैक्टर की भिड़ंत में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी थी। जबकि, मंगलवार को स्कूल वैन व बाइक की भिड़ंत में बाइक चालक घायल हो गया। घायल बाइक चालक को स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल लाया गया है। जबकि, चालक स्कूल वाहन लेकर भाग निकलने में सफल रहा। घायल युवक नवादा जिला के कोचगांव का शिवम कुमार है। घायल ने बताया कि बाइक से वह लखीसराय जा रहा था। जमुआरा मोड़ पर अचानक स्कूल वैन सामने आ गयी। (शेखपुरा से संजय कुमार मेहता)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.