Biharsharif News: जमीन का बकाया 5.50 लाख मांगने पर महिला से मारपीट, वार्ड पार्षद पर एफआईआर
बिहारशरीफ, अक्टूबर 15 -- Biharsharif News: हरनौत, निज संवाददाता। जमीन की बकाया राशि मांगने पर महिला ने वार्ड पार्षद राजीव रंजन कुमार उर्फ बबलू कुमार पर गाली-गलौज, लोहे की रॉड से हमला और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। बंगालपर निवासी स्व. मनोज प्रसाद की पत्नी मंजू देवी के आवेदन पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। पीड़िता के अनुसार, मौजा पोरई की सात कट्ठा जमीन 31 लाख रुपये में बेची थी, जिसमें 25.50 लाख रुपये मिले थे। बाकी 5.50 लाख रुपये मांगने पर 21 सितंबर को हमला किया गया। मामले के अनुसंधान की जिम्मेदारी एसआई बनारसी चौधरी को सौंपी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.