बिहारशरीफ, अक्टूबर 16 -- जमालपुर कब्रिस्तान की दीवार तोड़ने की घटना Biharsharif News: जमालपुर कब्रिस्तान की दीवार तोड़ी, ताड़ का पेड़ काटा नमाज पढ़ रहे लोगों के पहुंचने पर जेसीबी लेकर भागे बदमाश सदर थानाध्यक्ष ने दलबल के साथ किया मुआयना, दोषियों पर होगी कार्रवाई फोटो 15 शेखपुरा 04 - जमालपुर कब्रिस्तान में क्षतिग्रस्त स्थल का मुआयना करती पुलिस टीम। शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के जमालपुर कब्रिस्तान में भू-माफियाओं ने जेसीबी मशीन लगाकर कब्रिस्तान की चारदीवारी को क्षतिग्रस्त कर दिया और वहां लगे एक ताड़ के पेड़ को भी उखाड़ फेंका। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल उत्पन्न हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, घटना के वक्त स्थानीय लोग मस्जिद में नमाज अदा कर रहे थे। दीवार तोड़े जाने और रास्ता बनाने की सूचना मिलते ही जब लोग मौके पर पहुंचे, तो ...