Biharsharif News: जनसंख्या नियंत्रण के लिए जागरूकता बहुत जरूरी
बिहारशरीफ, जुलाई 26 -- Biharsharif News: जनसंख्या नियंत्रण के लिए जागरूकता बहुत जरूरी शेखपुरा, निज संवाददाता। जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा के अवसर पर चेवाड़ा के नारी कल्याण जीविका महिला संकुल संघ कार्यालय में स्वास्थ्य विभाग और सहयोगी संस्था पीएफआई के सहयोग से विशेष परिवार नियोजन कैम्प लगाया गया। इसका मुख्य उद्देश्य बढ़ती जनसंख्या पर नियंत्रण और महिलाओं को इसके प्रति जागरूक करना था। जीविका बीपीएम सरयू कुमार और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने महिलाओं को परिवार नियोजन के अस्थायी साधनों के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही, इन साधनों का प्रदर्शन कर उन्हें उपलब्ध भी कराया गया। कैम्प में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। इस दौरान 15 महिलाओं ने अंतरा का इंजेक्शन लगवाया। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग द्वारा गर्भनिरोधक गोलियों और कंडोम का निःशुल्क वितरण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.