बिहारशरीफ, अगस्त 8 -- Biharsharif News: करायपरसुराय, निज संवाददाता। स्थानीय अंचल कार्यालय में शनिवार को लगाये गये जनता दरबार में दो भाइयों के बीच बंटवारे के एक पुराने मामले का निपटारा कराया गया। सीओ प्रभात कुमार गोंड ने दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद मामले का समाधान किया। सीओ ने बताया कि रुपसपुर गांव के दो भाइयों के बीच का विवाद पूर्व के जनता दरबार में सामने आया था। दोनों पक्षों को शनिवार को अंचल कार्यालय बुलाया गया था। दोनों की मौजूदगी में आपसी सहमति व आवश्यक प्रक्रिया के बाद मामले का निपटारा कर दिया गया। उन्होंने ग्रामीणों से छोटे-मोटे विवाद जनता दरबार में सुलझाने की अपील की। यह भी पढ़ें- Buxar News: जनता दरबार में सीओ ने सुनीं फरियाद, पांच मामलों पर हुई सुनवाई (करायपरसुराय से पवन कुमार) यह भी पढ़ें- Supaul News: सुपौल : जनता दरबार भू...