बिहारशरीफ, सितम्बर 12 -- Biharsharif News: बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। हरनौत अंचल कार्यालय में भूमि-विवाद के निपटारे के लिए शनिवार को जनता दरबार लगाया गया। सीओ रीता कुमारी ने बताया कि पांच मामले निपटारे के लिए लाये गये थे। हालांकि, दोनों पक्षों की उपस्थिति नहीं होने के कारण मामलों का निपटारा नहीं हो सका। सभी संबंधित पक्षों को अगले जनता दरबार में शामिल होने के लिए कहा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...