Biharsharif News: जत्ती-भगवानपुर के ग्रामीणों को दी गयी डिजीटल बैंकिंग की जानकारी
बिहारशरीफ, अगस्त 7 -- Biharsharif News: राजगीर, निज संवाददाता। प्रखंड के जत्ती-भगवानपुर गांव में शुक्रवार को सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा की ओर से शिविर सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। ग्रामीणों को डिजीटल बैंकिंग की जानकारी दी गयी। साथ ही केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया गया। नारी सशक्तिकरण के तहत जीविका समूह की दीदियों को व्यक्तिगत ऋण का लाभ उठाकर स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया गया। शाखा प्रबंधक निकहत शाकिर ने बताया कि जत्ती-भगवानपुर तथा कुबड़ी के ग्रामीणों को साइबर फ्रॉड से बचाव साथ डिजिटल बैंकिंग के लिए उत्प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में अंशु झा, अर्चना कुमारी, अभिषेक कुमार सिन्हा, प्रवीश कुमार, सुशील कुमार, मुन्ना साव आदि शामिल थे। यह भी पढ़ें- आरसेटी में प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ (राजगीर से अनूप कुम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.