बिहारशरीफ, अगस्त 20 -- Biharsharif News: छोटी मिसियां का सार्वजनिक शौचालय 8 माह से बेकार फोटो : सरमेरा टॉयलेट : सरमेरा प्रखंड की हुसेना पंचायत के महादलित टोला छोटी मिसियां में बेकार पड़ा सार्वजनिक शौचालय। सरमेरा, निज संवाददाता। प्रखंड की हुसेना पंचायत के महादलित टोला छोटी मिसियां में आठ माह से सार्वजनिक शौचालय बेकार पड़ा है। दो में ताला लगा है, तो अन्य में गोइठा व अन्य सामान रखा हुआ है। ग्रामीणों के लिए वहां एक लाख 80 हजार रुपए से पांच सीट वाला शौचालय बनाया गया था। ताकि, ग्रामीणों को खुले में शौच न जाना पड़े। लेकिन, यह बेकार पड़े रहने से स्वच्छ पंचायत अभियान को गति नहीं मिल रही है। परमेश्वर मांझी, नरेश मांझी, अशोक मांझी व अन्य ने बताया कि बनने के बाद से ही इसका उपयोग नहीं किया गया है। इसे शुरू करवाने केलिए कई बार अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों स...