बिहारशरीफ, अगस्त 31 -- Biharsharif News: छेड़खानी का विरोध करने पर मारपीट शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र के एक गांव छेड़खानी का विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट किये जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में कौशल कुमार, बिक्रम कुमार व अन्य के खिलाफ पीड़िता द्वारा मुकदमा दर्ज कराया गया है। महिला रात में बहन के साथ सोई थी , तभी दोनों आरोपी गलत नीयत से घर मे घुस गए और छेड़छाड़ करने लगे। विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट की गई है। (शेखपुरा से संजय कुमार मेहता)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...