बिहारशरीफ, जुलाई 20 -- Biharsharif News: चेवाड़ा, निज संवाददाता। चार माह पूर्व ट्यूशन पढ़ने जा रही एक छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में महिला थाने की पुलिस ने नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान चेवाड़ा के राकड़ गांव निवासी कृष्णा यादव के पुत्र काली यादव उर्फ राजीव रंजन यादव के रूप में हुई है। महिला थानाध्यक्ष रिशु कुमारी ने बताया कि छेड़खानी मामले में छात्रा की मां ने मामला दर्ज कराया था। आरोपी को कोर्ट में प्रस्तुत कर दिया गया है। (चेवाड़ा से संजीव कुमार) यह भी पढ़ें- Biharsharif News: छेड़छाड़ के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...