बिहारशरीफ, जुलाई 18 -- Biharsharif News: छेड़खानी मामले में कार्रवाई न होने पर महिलाएं पहुंचीं कलेक्ट्रेट, एसपी से गुहार कुसुंभा थाना क्षेत्र के एक गांव का मामला, 5 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली आरोपितों पर गाली-गलौज करने और पीड़ित परिवार को धमकाने का आरोप शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। कुसुंभा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी के साथ हुई कथित छेड़खानी के मामले में पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किए जाने से ग्रामीणों में आक्रोश है।

महिलाओं का प्रदर्शनन्याय न मिलने से नाराज बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं कलेक्ट्रेट पहुंचीं। महिलाओं ने एसपी को आवेदन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच करने और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीण महिलाओं ने बताया कि पांच दिन पूर्व गांव की एक किशोरी के साथ गांव के ही पवन कुमार और प्रमोद कुम...