Biharsharif News: छात्रों को दी गयी योजनाओं की जानकारी
बिहारशरीफ, अक्टूबर 9 -- Biharsharif News: बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला निबंधन सह परामर्श केन्द्र की सहायक प्रबंधक नेहा देवी ने शुक्रवार को अकौना हाईस्कूल में विद्यार्थियों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, कुशल युवा कार्यक्रम, मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना व मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना के संबंध में छात्रों को विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही, योजनाओं के उद्देश्य, पात्रता, लाभ व आवेदन करने की प्रक्रिया बताया गया। मौके पर ऑपरेटर राजेश कुमार व अन्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.